logo

महिला कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए नया पर्यवेक्षक नियुक्त किया पूनम पंडित को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 19 नवम्बर 2025 — अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AIMC) ने उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठनात्मक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने आधिकारिक पत्र जारी कर सुश्री पूनम पंडित को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक (Observer) नियुक्त किया है।

जारी किए गए पत्र में अल्का लांबा ने निर्देश दिया है कि सुश्री पूनम पंडित तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष से संपर्क स्थापित करें तथा राज्य की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करें। उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, महिलाओं तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने और संगठन की संरचना को और सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अल्का लांबा ने अपने पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि पूनम पंडित अपनी नई भूमिका को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि पूनम पंडित का सक्रिय नेतृत्व और उनकी जमीनी पकड़ उत्तराखंड में महिला कांग्रेस की स्थिति को और अधिक मजबूत करेगा तथा संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि पूनम पंडित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जानी-मानी युवा महिला नेत्री हैं, जो सामाजिक मुद्दों, महिलाओं के अधिकार तथा जन समस्याओं को मुखर रूप से उठाने के लिए पहचानी जाती हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

इस नियुक्ति की प्रति कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भी भेजी गई है, ताकि समन्वय और सहयोग और मजबूत हो सके।

लेख: ऋषभ पराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA मीडिया युवा प्रकोष्ठ

0
0 views