logo

माड़वी हिड़मा ढेर: 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर, 122 जवानों की जान लेने वाला मास्टरमाइंड…

छत्तीसगढ़/ आंध्र प्रदेश_ 19/11/2025
दीपक पाण्डेय(जनचौपाल36.कॉम)

आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों ने आखिरकार 1 करोड़ के इनामी, कुख्यात माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा को ढेर कर दिया। देशभर में भय का पर्याय बने इस नक्सली ने 122 से ज्यादा जवानों की जान ली और 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहा। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में उसकी पत्नी भी मारी गई।

📍गृह मंत्री विजय शर्मा का मीडिया बयान, नक्सली मुठभेड़ पर कहा- हिडमा समेत कई टॉप नक्सली के ढेर होने की सूचना मिली है,छग से अब नक्सलवाद पूरी समाप्ति की दिशा में यह बड़ा कदम है।


हिड़मा के बारे में कई सवाल सालों से अनुत्तरित थे—
वो कैसे रहता था? क्या खाता था? उसकी सुरक्षा कैसी थी? संगठन में उसकी हैसियत क्या थी?

क्योंकि एक दशक से भी ज्यादा समय से नक्सल संगठन के अलावा किसी ने उसका चेहरा नहीं देखा था।

मीडिया खबर अनुसार
हिड़मा का तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा रहता था।
हिड़मा की सुरक्षा किसी भी राज्य के टॉप पुलिस अफसर से भी ज्यादा कड़ी थी।वह बस्तर के गहरे जंगलों में ही रहता था और हमेशा तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में चलता था।उसके आसपास हमेशा प्रशिक्षित, चुनिंदा गार्ड तैनात रहते थे।

अनुशासन में बंधा जीवन जीता था हिडमा…सुबह 4 बजे उठ जाता था।
नित्यकर्म के बाद पूरी बटालियन से पीटी करवाता था।
देश-दुनिया की खबरों को ध्यान से फॉलो करता था।
आगे की रणनीतियों और गतिविधियों की प्लानिंग अलग-अलग साथियों से चर्चा कर तय करता था।
रात देर तक किताबें पढ़ता था और विचार-विमर्श करता था।

खबर अनुसार
हिड़मा किसी तरह का नशा नहीं करता था,पर बीफ, देशी मुर्गा और दूध की चाय का शौकीन था।
अब जबकि हिड़मा मारा जा चुका है, नक्सल आंदोलन में एक बड़ा अध्याय खत्म हुआ माना जा रहा है।

15
5911 views