भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रभक्ति के प्रखर पुंज राज्यपाल मंगुभाई पटेल
भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रभक्ति के प्रखर पुंज : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल
---
सतना के बांका में राज्यपाल जी ने किया क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज की आन, बान और शान के प्रतीक हैं। वे जनजातीय अस्मिता और राष्ट्रभक्ति के प्रखर पुंज रहे। मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए ब्रिटिश हुकूमत से संघर्ष किया और अपने अदम्य साहस व बलिदान से दुनिया की सर्वशक्तिशाली सत्ता को झुकने पर मजबूर कर दिया। इसी संघर्ष के कारण वे इतिहास में अमर हो गए।
राज्यपाल श्री पटेल मंगलवार को सतना जिले के मझगवाँ विकासखंड के ग्राम बांका में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाअनावरण समारोह और जनजातीय विकास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
RM : https://bit.ly/4i6M9o7
#GovernerMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #JansamparkMP