छत्तीसगढ़ का खुंखार नक्सली माड़वी हिड़मा हुआ ढ़ेर
दशकों तक छत्तीसगढ़ और देश को दहशत में रखने वाला खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा अब हमारे सुरक्षाबलों की वीरता के आगे धराशायी हो चुका है। 26 बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड, दरभा घाटी नरसंहार और सुकमा हमले का मुख्य साजिशकर्ता रहे हिड़मा का खात्मा नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई में ऐतिहासिक विजय है। सुरक्षाबलों की सूझबूझ, जांबाज़ी और सटीक खुफिया जानकारी ने इस कठिन मिशन को सफल बनाया।
इस सफलता के बाद प्रदेश में नया आत्मविश्वास और शांति का वातावरण तेजी से बढ़ रहा है। लगातार आत्मसमर्पण कर रहे नक्सलियों में भी यह संदेश स्पष्ट है कि हिंसा का रास्ता अंतहीन विनाश लाता है, जबकि मुख्यधारा से जुड़ना ही भविष्य का मार्ग है। यह नया छत्तीसगढ़ है—जहाँ आतंक पर प्रहार और विकास की तेज़ रफ़्तार साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।