logo

कानपुर के पास दिल्ली–सिवान बस हादसा, कई यात्री प्रभावित

✍️ हरिदयाल तिवारी

सिवान, 18 नवंबर 2025
नई दिल्ली से सिवान आने वाली बस (BR21P9389) सोमवार, 17 नवंबर की शाम सिवान के लिए रवाना हुई थी। देर रात यह बस कानपुर के पास भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सिवान के कई यात्री सवार थे, जिनमें कई लोगों के घायल होने तथा कुछ यात्रियों के मृत होने की आशंका जताई गई है।
घायलों में पवन कुमार (सिवान), सत्येंद्र कुमार (सिवान), सपना दुबे (गोपालगंज), अंकुश (दरभंगा), प्रेम प्रकाश (छपरा), साहिल (सिवान), गुड्डू बैठा (सीतामढ़ी), छाया कुशवाहा, संप्रति, लाक्षिका, संदीप कुमार (सासामुसा, गोपालगंज), रंजनी कुमारी (गोपालगंज) समेत कई लोग शामिल हैं।
सिवान जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि मृतक एवं घायल यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परिजन जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अमर ज्योति से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल नंबर: 9852690806

प्रशासन ने कहा है कि जैसे ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी, आगे की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रभावित परिवारों से धैर्य रखने की अपील की गई है।

20
703 views