सिंहस्थ 2028, उज्जैन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
सिंहस्थ 2028, उज्जैन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, किसान संघ के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सिंहस्थ को दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय स्वरूप देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इसके साथ ही किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सिंहस्थ लैंड पूलिंग नोटिफिकेशन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियों में साधु-संतों और किसानों के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जाएगा।
Dr Mohan Yadav #CMMadhyaPradesh #ujjain