logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमों "तुलेश्वर सिंह मरकाम" का कोण्डागाँव दौरा, कांकेर में गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़/कांकेर/बस्तर

2028 राजनीति सत्ता हासिल करने के लिए गोगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं को चार्ज

कांकेर। आज दिनांक 17/11/2025 दिन - सोमवार को एक दिवसीय कोण्डागाँव दौरा के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली तानाखार विधायक "तुलेश्वर सिंह मरकाम" जी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष "मिथलेश मिश्रा" जी व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश महामंत्री "निलेश पाण्डेय" जी का कांकेर आगमन पर वीर गुण्डाधुर चौक में गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने पीला चावल और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक "तुलेश्वर सिंह मरकाम" जी एवं गोंगपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष "मिथलेश मिश्रा" जी व गोंगपा प्रदेश महामंत्री "निलेश पाण्डेय" जी एवं गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष "हेमलाल मरकाम" जी ने भूमकाल क्रांति के महानायक वीर गुण्डाधुर की प्रतिमा की सेवा अर्जी कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मिशन 2028 इलेक्शन पर चर्चा परिचर्चा के लिए रेस्ट हाउस में पार्टी के सभी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक "तुलेश्वर सिंह मरकाम" जी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक जुट होकर हमें गोंडवाना का सता हासिल करना है, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए, इसलिए हम सबको जमीनी स्तर पर संघर्ष कर कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा। हमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को सता में लाने के लिए अब हमें अपनी लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ना होगा। विधायक मरकाम जी ने कहा इस देश में भाजपा और कांग्रेस की राजनीति को जनता देख रही है, दोनों की राजनीति को जनता समझ रही है ऐसे में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दोनों राजनीति संगठन को टक्कर दे रहा है। विधायक मरकाम ने कहा
कुछ दशकों से समाज के इतिहास को गोंडवाना के प्रेरणा स्त्रोत दादा "हीरा सिंह मरकाम" ने एक नया मोड़ दिया है, जिससे नई दिशा दिखाई दी है, राजनीति की परिभाषा बदल दिया, जिससे नई संस्कृति और नई सामाजिक चेतना को जन्म दिया जिससे आज समाज में एक नया भूचाल आ गया है। हमें पेनवासी दादा "हीरा सिंह मरकाम" जी के बताए हुए "वन टू टेन" फार्मूला में काम करेंगे तो हमें निश्चित ही परिणाम भी अच्छा मिलेगा और आगामी 2028 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। इसीलिए उनके पद चिन्हों पर हमें चलने की जरूरत है। गोंगपा पार्टी के जिला, ब्लॉक स्तर सभी पदाधिकारियों ने जिला स्तर, ब्लॉक स्तर के स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक "तुलेश्वर सिंह मरकाम" जी के समक्ष अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष,विधायक "तुलेश्वर सिंह मरकाम" जी ने आश्वासन दिलाया कि सभी मुद्दों को विभागीय स्तर के अधिकारियों से बात चित करके जल्द से जल्द निराकरण करवाने की बात कही और विभागीय अधिकारी स्थानीय मुद्दों का निराकरण नहीं करने पर राजधानी रायपुर और दिल्ली में आंदोलन करने की बात भी कही। इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव घनश्याम जुर्री, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप साहू, बशीर गौरी, रोहित मरकाम, चंद्रकांत मांझी, चंद्रवती नेताम, वैभव कुमार भास्कर, बलीराम नेताम, शिव गोटा, भानु मरकाम, सुकचंद नेताम, साहिल नेताम, परवार सिंह कोमरा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

68
1213 views

Comment