
शाम को घर से सामान लेने को निकला 17वर्षीय किशोर खमरिया मार्केट से हुआ गायब, थाना क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं से दहशत
लखीमपुर/खीरी। थाना खमरिया क्षेत्र में घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। ग्राम पंचायत खमरिया से खमरिया के लिए घर से सामान लेने को निकाल 17 वर्षीय किशोर हुआ अचानक गायब।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजा मामला ग्राम खमरिया पं० के 17 वर्षीय देवा गुप्ता उर्फ भोलू के लापता होने का है, जो शुक्रवार शाम करीब 5 बजे खमरिया मार्केट में सामान लेने गया था। इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया।
परिजनों ने बताया कि देवा के पास करीब नौ हजार रुपये भी थे। देर शाम तक घर न लौटने पर आसपास, बाजार और रिश्तेदारी में खोजबीन की गई, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की तहरीर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना खमरिया क्षेत्र में लगातार बढ़ रही घटनाएं क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। बीते दिनों भी कई वारदातें दर्ज हुई थीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन सुरक्षा की चिंता करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द किशोर को खोजने की मांग कर रहे हैं।