logo

सप्तशक्ति संगम : मातृशक्ति के आत्मगौरव, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शाहपुर, नवभारत -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर शाहपुर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति में आत्मगौरव का संवर्द्धन, कुटुंब व्यवस्था के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति भारतीय दृष्टिकोण को सशक्त करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष राम किशोरी ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि बबली तंतवाय, विशिष्ट अतिथि रक्षा ठाकुर एवं अनामिका गुप्ता उपस्थित रहीं।

मुख्य वक्ताओं ने किया मार्गदर्शन --कार्यक्रम की मुख्य वक्ताओं में सपना जैन और कृषि विज्ञान की व्याख्याता गीता सिंह शामिल रहीं। दोनों ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका, कुटुंब प्रबोधन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से विचार साझा किए।उनके प्रेरक उद्बोधनों ने उपस्थित 210 महिलाओं को परिवार, समाज और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक सजगता से निभाने के लिए प्रेरित किया।
उत्साहपूर्ण सहभागिता --कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य वंदना सिंह ठाकुर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन एवं प्रस्तावना मूर्ति ठाकुर द्वारा दी गई।सप्तशक्ति संगम ने महिलाओं की सक्रिय भूमिका, सामाजिक योगदान और संगठनात्मक नेतृत्व की भावनाओं को उजागर करते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया।

69
2840 views