logo

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ब्लॉक स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन झाड़ोल हुआ आज। जिला प्रमुख श्रीमती ममता पंवार के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम।

आज दिनांक 16/11/2025 को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बैनर तले ब्लॉक स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया
जिसमे मुख्य अतिथि ममता पंवार जिला प्रमुख रहे
जिला प्रमुख ने महिला सशक्तिकरण के बारे में अपना विषय रखा महिला महिलाओं की शिक्षा के विषय में भागीदारी के बारे में बताया गया टी एस पी क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए अपनी आर्थिक उन्नति करनी चाहिए वह राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए मुख्य वक्ता हीरा गायरी ने स्वतंत्रता सेनानी रानी अबक्का देवी के जीवनी के बारे में बताया कि भारत के गौरवशाली इतिहास में रानी अबक्का देवी को भुला दिया गया है जबकि उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है भारत सरकार ने अभी रानी अबक्का के नाम का सेना पोत और रानी अबक्का के संघर्ष को याद करते हुए भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया है हमें भी रानी अबक्का को एवं भारतीय इतिहास के योगदान को याद करना चाहिए वक्ता कला पुरबिया ने भारत के महान नारियां एवं गौरवशाली परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमें रानी लक्ष्मी बाई एवं गार्गी आदि भारतीय नारियों का इस देश में योगदान की जानकारी दी गई खुले मंच में तरुणा राठौर सुनीता पुरबिया हेमलता चपलोत खुशबू जैन अन्नू जैन ने नारी शक्ति के योगदान एवं भारतीय नारी का महत्व के बारे में एकल परिवार संयुक्त परिवार एवं शिक्षा में नवाचार पंच परिवर्तन के बारे में अपने विचार रखें कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रकाश भट्ट एव प्रताप सिंह ने की
कार्यक्रम का संचालन दीपिका पुरोहित ने किया आभार व्यक्त महिला मंत्री सुशीला बडेरा ने दिया मंच पर अध्यक्षता अध्यक्षता शेर सिंह राणावत ने की व विशिष्ट अतिथि मोरध्वज व्यास cbeo झाड़ोल रहे कार्यक्रम में सौ से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही जिसमे डिंपल पुरबिया दीपिका पुरबिया ममता जैन रंजीता झाला सुशीला पटेल लीला गरासिया आदि उपस्थित रहे

69
2868 views