logo

नियमित विद्यालय जाने से होने वाले लाभों पर बच्चों के साथ परिचर्चा 89वीं अक्षरमाला प्रतियोगिता संपन्न

शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाने और अभिभावकों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे बाल प्रतिभा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 16 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत पुआरी कला में 89वीं अक्षरमाला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के बस्तियों से कक्षा एक से नौ तक के कुल 76 बच्चों ने प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में अपने कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करके प्रिंस प्रजापति, वर्षा पटेल, आयुषी, मौसमी पटेल, अंश कुमार, आयुष कुमार, सनत पटेल, अनुष्का, नमन और अंशिका पटेल ने अक्षरमाला पुरस्कार जीता।
इसके पूर्व सभी बच्चों को माता पिता का सम्मान करना, नियमित विद्यालय जाने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। बच्चों को हर दिन स्वाध्याय के लिए समय निकालने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का आदित्य राजभर और जयप्रकाश के द्वारा निःशुल्क पंजीकरण किया गया।
कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को निश्चित पुरस्कार स्वरूप कलम और बिस्कुट प्रदान किया गया। आज के कार्यक्रम में गीता देवी, जयप्रकाश, रामकरन राजभर, सूर्यबली राजभर, खुशबू देवी और आदित्य राजभर ने महत्वपूर्ण योगदान किया।

5
82 views