logo

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण ब्लॉक में किया आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा की जयंती का आयोजन

बनखेड़ी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के बाचावानी सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हनोतिया में इंदर सिंह जी ठाकुर की अध्यक्षता में आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का आयोजन किया गया। विकास खंड समन्वयक द्वारा भगवान बिरसा मुंडा (राष्ट्रीय गौरव दिवस) के जीवन परिचय पर एवं उनके राष्ट्र के लिए किए गए योगदान पर मार्गदर्शन दिया
इस अवसर पर नवांकुर संस्था मां नर्मदा विकास समिति से लक्ष्मी प्रसाद मेहर,सर्वोदय संस्था ,बनखेड़ी ,नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कमलेश नामदेव सहित इंदर सिंह यशोदा भाई रामजी काकोड़िया प्रमोद भल्लावी ,नारायण भल्लवी ,फूलचंद भल्लवी, बद्दू काकोडिया,शेर सिंह ठाकुर , बसंती बाई काकोड़िया, कलीबाई देवकी बाई,,कमोद उईके ,सुमित,उइके,राजेश,हरिबाई, शान्ति बाई,,राजू,हरिओम, विजय सिंह, गुरिया बाई,शीला बाई, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम को प्रमुख वक्ता के रूप में इंदर सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत सचिव ओंकार सिंह पटेल, ब्लॉक समन्वयक सुखवती वर्मा ने संबोधित किया परामर्दता धर्मेंद्र शर्मा, ने कहा कि जनजाति नायक बिरसा मुंडा का बहुत बड़ा इतिहास है। बहुत संघर्ष मय जीवन जीते हुए उन्होंने आदिवासियों की रक्षा एवं संस्कृति को बचाने हेतु लंबी लड़ाई लड़ी। नवांकुर संस्था लक्ष्मी प्रसाद मेहर ने भी संबोधित करते हुए बिरसा मुंडा जी की जीवनी के बारे में बताया। कार्यक्रम उपरांत ग्राम के मुख्य मार्ग से रैली निकाली गई। एवं प्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

57
1950 views