logo

अबुआ दिशोम, अबुआ राज' 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज उत्तर प्रदेश की 'ऊर्जा राजधानी' के रूप में प्रसिद्ध एवं प्राकृतिक सौंदर्य से

'अबुआ दिशोम, अबुआ राज'
रामेश्वर सिंह भदोरिया पत्रकार जिला बहराइच
'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज उत्तर प्रदेश की 'ऊर्जा राजधानी' के रूप में प्रसिद्ध एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जनपद सोनभद्र में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में सहभाग किया।

इस अवसर पर जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु ₹548 करोड़ की 432 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व 'मिशन शक्ति' के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी प्रदान कर सोनभद्र के पर्यटन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कारण हम लोगों को इस जनजातीय गौरव दिवस के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनजातीय गौरव के संरक्षण हेतु म्यूजियम और छात्रावास के निर्माण किए हैं।

जनजातीय बहनों और भाइयों का हृदय से अभिनंदन एवं 'जनजातीय गौरव दिवस' की शुभकामनाएं।

5
454 views