logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार में भाजपा की जीत पर भिवानी की महिलाओं का जश्न, रेखा राघव ने बताया जीत का कारण

बिहार में कमल खिला, भिवानी की महिला कार्यकर्ताओं ने वितरित की जलेबी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला हित में लागू की गई योजनाएं बिहार में भाजपा की जीत का रही मुख्य कारण : रेखा राघव
भिवानी, 14 नवंबर : बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भिवानी में भी महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जलेबी खिलाई, ढोल की थाप पर नृत्य किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा की जिला महामंत्री रेखा राघव ने जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और सुशासन के एजेंडे पर अपनी मोहर लगाई है। रेखा राघव ने जीत का श्रेय विशेष रूप से महिला मतदाताओं को दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत में महिलाओं की भूमिका अत्यंत अहम रही है। केंद्र सरकार और एनडीए द्वारा बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए चलाई गई योजनाओं ने महिला मतदाताओं को सीधे प्रभावित किया है। महिलाओं ने भारी संख्या में मतदान कर यह साबित कर दिया है कि वे विकास और स्थिरता चाहती हैं। जिला महामंत्री ने आगे कहा कि बिहार के परिणाम दर्शाते हैं कि देश की जनता अब जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को नकार रही है। यह जीत केवल सीटों की नहीं, बल्कि देश की उस सोच की जीत है जो विकास, रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए समर्पित है। बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे उन ताकतों को खारिज करते हैं जो राज्य को अराजकता की ओर धकेलना चाहती थीं।

60
4360 views
1 shares

Comment