logo

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पूर्व राज्य कर अधिकारी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते ने ‘मेरा गांव–मेरी जिम्मेदारी’ यात्रा प्रारंभ की

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर
पूर्व राज्य कर अधिकारी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते ने ‘मेरा गांव–मेरी जिम्मेदारी’ यात्रा का शुभारंभ किया।

यात्रा का शुभारंभ खरगोन जिले की भगवानपुर विधानसभा में स्थित बिजगढ़ वाले बाबा के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। ओर यह यात्रा खरगोन–बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर जन-संवाद करेगी।

🔶 यात्रा का उद्देश्य

यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समाज की वास्तविक समस्याओं को नज़दीक से समझना, उन पर चर्चा करना और समाधान के लिए जन-जागरण को बढ़ावा देना है।
इस दौरान विशेष रूप से निम्न विषयों पर फोकस रहेगा—

शिक्षा

स्वास्थ्य

सड़क, बिजली, पानी

किसान–मज़दूर मुद्दे

महिला कल्याण व रोजगार

नशा मुक्ति

पर्यावरण संरक्षण

संवैधानिक अधिकार

ग्राम स्वराज


🔶 यात्रा की कार्य-प्रणाली

यात्रा का कोई निश्चित मार्ग नहीं होगा।

जहां भी गांव के प्रमुख कार्यकर्ता संवाद के लिए निवेदन करेंगे, वहां शाम के समय नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी।

ग्रामीणों, युवाओं, किसानों और महिलाओं से सीधा संवाद कर स्थानीय समस्याओं का मैदानी आकलन किया जाएगा।

पहले चरण में सेंधवा एवं पानसेमल विधानसभा क्षेत्रों के गांव शामिल किए गए हैं।

आवश्यकता के अनुसार समस्याओं एवं जन-मत को संकलित कर आगे उचित स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।


🔶 पहला पड़ाव – सेंधवा का बलखड़ गांव

यात्रा का पहला पड़ाव बलखड़ गांव (सेंधवा) में रखा गया है, जहां 15 नवंबर 2025, शाम 7 बजे भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई जाएगी और यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

🔶 यह राजनीतिक अभियान नहीं – एक सामाजिक आंदोलन

पोरलाल खरते ने बताया कि यह यात्रा किसी राजनीतिक अभियान का हिस्सा नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने वाला दीर्घकालीन कार्यक्रम है, जो वर्ष 2027 तक निरंतर चलेगा।
यात्रा से प्राप्त सुझावों एवं मुद्दों को समय आने पर भोपाल में उपयुक्त स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

🔶 प्रेरणा के केंद्र

यह यात्रा भगवान बिरसा मुंडा के जल–जंगल–जमीन और आदिवासी अधिकार,
महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज,
विनोबा भावे की भूमि दान न एवं सामाजिक समरसता,
तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के समान अधिकार, न्याय और संविधान के विचारों से प्रेरित है।

मुख्य संदेश — “गांव मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।

25
1176 views