logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिसंबर को होगा राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान विकास खंड में प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

7 दिसंबर को होगा राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान विकास खंड में प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

सोनहत 13 नवम्बर 2025 उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान 7 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है। इस अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अध्यक्ष विकासखण्ड साक्षरता मिशन समिति सोनहत की अध्यक्षता में जनपद सभा कक्ष में समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी ,जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरिया, विकास खंड शिक्षा अधिकारी सोनहत, सहित समस्त संकुल पाचार्य/समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।
महापरीक्षा अभियान की तैयारियां
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार बैठक में विकास खंड साक्षरता मिशन समिति से मिली जानकारी के अनुसार 15 से अधिक आयु वर्ग के चिन्हित शिक्षार्थी जो अभी शिक्षा की धारा से नहीं जुड़ सके हैं उनके अभियान के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न स्तर में समन्वयक को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला परियोजना अधिकारी एवं राज्य साक्षरता मिशन के निर्देशों के अनुसार विकासखंड के प्रत्येक ग्राम तक प्रचार.प्रसार, डाटा कम्प्यूटरी करण और परीक्षा की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित कर परीक्षा केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रचार.प्रसार सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है जिसके अनुक्रम में य़ह जिम्मेदारी सचिव ग्राम पंचायत को दी गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारीध्नोडल अधिकारी को परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्रों की सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है जिसके लिए संकुल प्राचार्यों और समन्वयकों को परीक्षा केंद्रों पर समन्वय उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और डाटा एंट्री में सहयोग करने का कार्य सौंपा गया है।

परीक्षा केंद्रों पर सुविधाएं होंगी सुनिश्चित
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर यथा संभव शिक्षार्थियों हेतु भोजन/नास्ता के साथ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्राप्त निर्देश की जानकारी प्रदान की गई साथ ही परीक्षा महाअभियान के व्यापक प्रचार.प्रसार के लिए दीवारों पर नारा लेखन और जागरूकता कार्यक्रम एवं मुनादी हेतु निर्देश दिया गया।

जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने की अपील
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयासों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है, ताकि शतप्रतिशत शिक्षार्थी लाभान्वित हो सकें और जिला कोरिया पूर्ण साक्षर हो सके।
खबर/जन-जन की आवाज

126
2623 views

Comment