logo

एक महिला वैश्यावृत्ति का संचालन कर अवैध रूप से आय अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार



अंबिकापुर। नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक महिला को वैश्यावृत्ति का संचालन कर अवैध रूप से आय अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर 10 नवंबर को की गई रेड कार्रवाई में आरोपिया घर की आड़ में युवकों से राशि लेकर युवतियों से अनैतिक देह व्यापार कराती पाई गई। पुलिस ने मौके से ₹2000 नगद, डायरी, उपयोग किए गए व नए निरोध पैकेट जप्त किए हैं।

आरोपिया के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में महिला आरक्षक सरला टोप्पो, निक्की मिश्रा, आरक्षक अतुल सिंह एवं विकास की विशेष भूमिका रही।


सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

136
2007 views