logo

सिंहस्थ 2027 से पहले रेल सुविधा की मांग — मुंबई से नासिक "गोदा क्यून" नामक विशेष रेल चलाने की अपील


नाशिक: संवादाता

आगामी सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए नाशिक में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए रेल विभाग से एक विशेष मांग की गई है। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने रेलवे मंत्रालय से मुंबई से नासिक "गोदा क्यून" नामक विशेष रेल सेवा शुरू करने की विनती की है।

मांग करने वालों का कहना है कि सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालु नाशिक पहुंचेंगे, ऐसे में मुंबई–नाशिक मार्ग पर अतिरिक्त रेल सेवा शुरू करना बेहद जरूरी है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह ट्रेन न केवल नाशिक शहर बल्कि आसपास के धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान बनाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय इस प्रस्ताव पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा, ताकि 2027 से पहले नई रेल सेवा शुरू हो सके।

राईट हेडलाईन्स ब्युरो

27
1431 views