logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक — दिल्ली कूच की रणनीति तय, बलिया के वेतन प्रकरण पर होगी त्वरित कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज शिक्षक सभागार, रिसालदार पार्क, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं टी.एफ.आई. के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री संजय सिंह ने किया।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय, संयुक्त महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, मंडल मंत्री अतुल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मऊ के अध्यक्ष कृष्णानन्द जी, नीलमणि त्रिपाठी, केशवमणि त्रिपाठी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित रहे।
बैठक में 5 दिसंबर को दिल्ली कूच को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। सभी जिलाध्यक्षों को अपने जनपद से अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बलिया से जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बैठक में बलिया जिले में लंबे समय से लंबित वेतन समस्या का मुद्दा उठाया और संबंधित न्यायालयीय दस्तावेज प्रस्तुत किए।
🟦 जितेन्द्र सिंह (जिलाध्यक्ष, बलिया) बोले:
“बलिया जनपद में शिक्षकों की वेतन संबंधी समस्या कई महीनों से बनी हुई है। हमने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज संघ के समक्ष रखे हैं ताकि इसका शीघ्र समाधान हो सके।”
🟦 दिनेश चंद्र शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा:
“बलिया का प्रकरण अत्यंत गंभीर है। इसे निदेशक महोदया से तत्काल वार्ता कर निस्तारित कराया जाएगा। आप सभी निश्चिंत रहें। आगामी दिल्ली कूच में लगभग दो लाख शिक्षक शामिल होंगे, जिनमें से एक लाख शिक्षक उत्तर प्रदेश से भाग लेंगे।”
बैठक में शिक्षकों की एकता और हक के लिए संघर्ष को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया गया।

57
7615 views

Comment