logo

मानव कौशल विकास एसोसिएशन (एन जी ओ) संस्था द्वारा खरसिया में कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद के कर्तव्य और कार्य प्रणाली पर चर्चा

भारत सरकार से पंजीकृत संस्था मानव कौशल विकास एसोसिएशन जो अपनी ग्रुप आफ़ कंपनी ज़ेंगोवो के साथ मिलकर ग्रामीण दैनिक उपयोगी उत्पाद रोजगार योजना से रोजगार का महा अभियान शुरू किया है। आज दिनांक 09.नवंबर 2025 को खरसिया में कार्यकर्ता और सुपरवाइजर कार्यप्रणाली पर चर्चा किया गया । जिसमें उपस्थित महिलाओं को कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद पर संस्था में जुड़ने पर होने वाले लाभ और सेवा के साथ साथ मिलने वाले सम्मान के बारे में जानकारी दी गई। उनके कर्तव्य और कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर रायगढ़ जिला प्रभारी चित्रसेन चौहान, सुपरवाइजर गोदावरी नाग, कार्यकर्ता लेखा चौहान, प्रेरणा चौहान, सुष्मिता महंत और शर्मिला यादव, मितानिन और महिलाएं उपस्थित रहीं। संस्था में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का आव्हान किया गया।

63
3001 views