logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंगेली में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न — संगठन को मिला नया स्वरूप जिला कोर कमेटी का गठन मुंगेली जिला को गोगपा का नया ऊर्जा

मुंगेली/छत्तीसगढ़

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई दिशा दी। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से *जिला कोर कमेटी* का गठन किया गया।

इस नई कोर कमेटी में स्पीकर *द्विज्वेंद्र सिंह मार्को(पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोंगपा किसान मोर्चा), *दिनेश शाह उइके(पूर्व प्रदेश सचिव गोंगपा किसान मोर्चा), गणेश यादव(प्रदेश महासचिव गोंगपा), वेद रावेन नेटी(प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोंगपा)और बलदेव सिंह मंडावी को शामिल किया गया। साथ ही जिला स्तर पर कार्यरत पदाधिकारियों को भी इस समिति में स्थान देकर संगठनात्मक एकता और समन्वय को बढ़ावा दिया गया।

जिला पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से सुभाष सिंह राजा शाह छेदईहा (जिलाध्यक्ष, गोंगपा मुंगेली), भुवन सिंह श्याम (जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा), *गोंडराजे दीप ध्रुव (कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा), डॉ.सुरज ध्रुव (जिला महासचिव, किसान मोर्चा), सुरेश पोर्ते(जिला महासचिव, गोंगपा), अजित मार्को(जिला संगठन मंत्री, गोंगपा), *महेश मरकाम* (जिला संगठन मंत्री, किसान मोर्चा), *पुखराज जगत* (कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, गोंगपा), *प्रकाश मरकाम* (ब्लॉक अध्यक्ष, लोरमी) एवं *जित्तू मरकाम* (ब्लॉक अध्यक्ष, मुंगेली) की सक्रिय भूमिका रही।

बैठक में संगठन विस्तार, आने वाले मिशन 2028 की तैयारियाँ तथा गोंडवाना की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक मुंगेली जिले में गोंगपा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम साबित हुई।
इस अवसर पर उपस्थित रहे सुनील छेदइहा( जिला प्रवक्ता गोंगपा मुंगेली ), रोहित मरकाम(जिलाउपाध्यक्ष गोंगपा किसान मोर्चा मुंगेली ), रमेश छेदइहा(ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा पथरिया ),
धरम मरकाम(सक्रिय सदस्य गोंगपा मुंगेली ) कृष ध्रुव*सक्रिय सदस्य गोंगपा किसान मोर्चा मुंगेली )एवं गोंडवाना के तमाम सिपाहीयो का गरिमामयी उपस्थित रहे

60
3604 views

Comment