logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

12 नवंबर को फलेदा कट, यमुना एक्सप्रेसवे पर भाकियू लोक शक्ति की महापंचायत — किसानों की समस्याओं को लेकर तैयारियां तेज

समाचार:
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की आगामी महापंचायत की तैयारी को लेकर आज ग्राम याकूबपुर इलाहाबास में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सरपंच ने की।
उन्होंने बताया कि संगठन का ग्राम रोनिजा में किसानों की समस्याओं को लेकर 111 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है, लेकिन शासन-प्रशासन किसानों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। इसी कारण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर स्वराज सिंह ने कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लेते हुए 12 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित फलेदा कट पर महापंचायत करने का ऐलान किया है।
आज हुई मासिक बैठक में महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाकियू (लोक शक्ति) के कार्यकर्ता जयप्रकाश भाटी, सुनील भाटी, हरेंद्र रोहित नगर, चंदन सिंह, दर्शन पंडित, हरेंद्र खारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
👉 मुख्य उद्देश्य: किसानों की लंबित मांगों को लेकर सरकार तक अपनी आवाज बुलंद करना।

79
161 views

Comment