logo

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 🌸

आज राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। क्या आज हमारा राज्य उस विकास पर या उस शिखर पर है जिसके लिए राज्य आंदोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे। क्या आज राज्य के गरीबों को उनका हक मिल रहा है। क्या आज राज्य के युवाओं को उनका हक मिल रहा है। क्या आज राज्य के किसानों को उनका हक मिल रहा है। क्या आज गरीबों को अच्छा स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। क्या आज प्रदेश के गरीब और किसानों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। क्या आज उत्तराखंड का हर गांव सड़क से जुड़ा है। क्या आज हमारे राज्य में महिलाएं सुरक्षित हैं।

ये सब सवाल हम युवाओं को ये बड़े-बड़े नेताओं, मंत्रियों और सरकार से करना चाहिए। आज ये सरकारें यहाँ के बड़े से लेकर छोटे पोस्ट पर अन्य राज्य वालों को नौकरी दे रही हैं और हमारे प्रदेश के युवाओं को अन्य राज्यों में जाना पड़ रहा है। इसका जिम्मेदार कौन है?

हमारे राज्य बनने के बाद अगर किसी का विकास हुआ है तो वो विकास नेताओं का हुआ है, वो विकास नेताओं के बच्चों का हुआ है, वो विकास बड़े-बड़े नेताओं के खास ठेकेदारों का हुआ है, वो विकास नेताओं के खास तस्करों का हुआ है।

शर्म आनी चाहिए ये मुख्यमंत्रियों को, ये बड़े-बड़े मंत्रियों को, जिन्होंने ये 25 सालों तक उत्तराखंड में राज किया और आज भी हमारा प्रदेश कितनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

और उन क्रांतिकारियों को नमन करता हूँ जिन्होंने ये प्रदेश को बनाने के लिए अपने प्राण तक त्याग दिए 🙏

13
2904 views