logo

अंडमान सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया: भूकंप विज्ञान केंद्र

पोर्ट ब्लेयर: नौ नवंबर (भाषा) अंडमान सागर में रविवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये लेकिन किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप अपराह्न 12 बजकर छह मिनट पर आया और इसका केंद्र 90 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

0
101 views