logo

भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाया गया अकलतरा विकास खंड में

स्थान – शा. उन्न. प्रा. शाला पकरिया झूलन, विकास खंड अकलतरा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत 08 नवंबर 2025 को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पकरिया झूलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति को सम्मानपूर्वक प्रदर्शित करते हुए आदिवासी नृत्य एवं पारंपरिक गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। शाला के बच्चों ने उत्साह और गरिमामयी वेशभूषा के साथ भाग लेते हुए अपनी कला, लय, और सांस्कृतिक पहचान का सुंदर प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और ग्रामीण समुदाय में जनजातीय महानायक भगवान बिरसा मुंडा के योगदान, उनके संघर्ष, आदर्शों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रमुख श्रीमती जागृति सिंगसर्वा जी, श्री श्याम निराला जी, श्री सुभाष कश्यप जी, श्रीमती रश्मि सिंह चंदेल जी एवं श्रीमती नर्मदा पूर्वेन जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम निराला जी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम हर्षोल्लास, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




अंत में
📌 "आदिवासी गौरव हमारी पहचान है — इसे सँभालना और आगे ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है"

28
1813 views