logo

दी आर्यांस एकेडमी में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया बिरसा मुंडा जयंती, बच्चों ने बिरसा मुंडा के जीवनी का नाट्य रूपांतरण कर मन मोह लिया

दी आर्यस एकेडमी, संत नगर रॉबर्ट्सगंज में आज विद्यालय परिसर में जनजातीय गौरव के रूप में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती जिसे जनजातीय गौरवपूर्ण दिवस के रूप में मनाया जाता है पर बच्चों ने बिरसा मुंडा जी की जीवनी पर नाटक व वृत्त प्रस्तुत किया जो बहुत ही सराहनीय रहा। नाटक के माध्यम से बच्चों ने बिरसा मुंडा जी को एक वीर योद्धा व समाज सुधारक के रूप में अंकित किया जिन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज की उन्नति और उनके अधिकारियों के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार जालान जी ने बताया कि यह दिन ना केवल उनकी सहायता और योगदान को याद करने का है बल्कि यह जनजातीय समुदाय की प्राचीन संस्कृति, विरासत, अनवरत संघर्ष और स्वाभिमान का उत्सव भी है बच्चों ने जिस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी को प्रस्तुत किया यह देखकर प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान जी ने बहुत भावुक होकर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन बेहद कठिनाइयों से भरा हुआ था उन्होंने बाल्यावस्था से ही आर्थिक संघर्षों का सामना किया था। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा लागू जमींदारी प्रथा, धर्मांतरण और जनजातियों के पारंपरिक जीवन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष किया था। नाटक में प्रतिभागी बच्चों के नाम शौर्य चौरसिया, सौम्या शुक्ला, साहिल, हरषन, आनंद, अनुराग, अनुज, नवीन, नवनीत ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर प्रतिमा, सुषमा पांडे, निशा चौबे, रोमा, सुमन जायसवाल, अपर्णा जायसवाल, यासमीन, प्रियंका चौबे, हरिओम पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

26
1003 views