logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्टार अवार्ड्स की तरफ से युवा लेखक विमल तिवारी को मिला इंडियन प्राईड अवार्ड-2021

 लेखन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोफाइल मैनेजिंग कम्पनी स्टार अवाॅर्ड्स ने देवरिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवा लेखक ,कबि और यात्राकार बिमल तिवारी “आत्मबोध” को साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखतें हुए इंडियन प्राईड अवार्ड-2021 से सम्मानित किया ।

यह सम्मान उनको कम्पनी के ऑनलाइन वर्चुअल अवार्ड्स समारोह और कम्पनी के अन्य सोशल मीडिया नेटवर्किंग माध्यम से चले कार्यक्रम में दिया गया। ऐसा बढ़ते हुए कोरोना के संक्रमण और सरकार के द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के तहत किया गया।

स्टार अवाॅर्ड्स के सीईओ डॉ. पवन‌‌ सिंह राठौड़ ने बताया कि यह प्लेटफाॅर्म उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कला, शिक्षा, लेखन, स्वास्थ्य, समाजसेवा एवं शांति के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

स्टार अवाॅर्ड्स आर्गेनाइजेशन, अपने क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करने, उन्हें अपनी वेबसाइट पर पंजीकृत करने, एवं उनकी प्रोफाइल का सोशल मीडिया पर प्रबंधन करने का कार्य करती है।

8
14720 views

Comment