logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शारदा सहायक नहर में दिखा मगरमच्छ

*बिसवां संवाददाता रमाकांत*
सीतापुर/बिसवां कोतवाली क्षेत्र से होकर शारदा सहायक नहर में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ वाली शारदा सहायक नहर आज एक बार फिर मगरमच्छ दिखने की घटना से सुर्खियों में आ गई। गुरुवार सुबह नहर में एक विशाल मगरमच्छ को तैरता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बिसवां थाना क्षेत्र की शारदा सहायक नहर चंदन महमूदपुर पुल किनारे काम कर रहे लोगों ने पानी में बड़ी हलचल देखी। पास जाने पर उन्हें एक बड़ा मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना तत्काल वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम मगरमच्छ को पकड़ने में सफल रही।
वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे चहलारी घाट के पास सुरक्षित छोड़ दिया ।
डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान ने बताया कि घड़ियाल का वजन लगभग 2 कुंतल वह उम्र करीब 8 वर्ष है घड़ियाल पकड़ाने वाली टीम रेंजर कमाल अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया आदित्य सिंह चौहान,अजुत वर्मा, नरेंद्र पाल मौजूद रहे

67
2294 views

Comment