logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Uttrakhand : जमकर हुई बर्फबारी, बारिश ने राजधानी में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई तो गुरुवार को मैदानी जिलों में बुधवार रात से बारिश जारी रही। राजधानी देहरादून में बारिश का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। लगातार हो रही बारिश से 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान ताउते का असर दिखा है। देहरादून, मुक्तेश्वर, पंतनगर में बारिश का मई माह का पिछले दस साल का रिकार्ड टूटा है। इन तीनों जगह 24 घंटों में क्रमश: 48, 85.2 और 43.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो दस सालों में सर्वाधिक है। 

ताऊते के असर से राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। मसूरी में सर्वाधिक 103.1 एमएम, मुक्तेश्वर में 85.2 एमएम, हल्द्वानी में 83 एमएम के साथ भारी श्रेणी की बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से कई सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। 

इसके अलावा मोडरेट रेन श्रेणी में देहरादून में 48, अल्मोड़ा में 56, नई टिहरी में 56.8, रुड़की में 59, बागेश्वर के लोहारखेत में 55 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा चकराता, लैंसडौन, धूमाकोट, रानीचौरी, नैनीताल, चम्पावत, पंचेश्वर, गरुड़, काशीपुर, रोशनाबाद, चमोली, चौखुटिया में भी अच्छी बारिश हुई। 

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, ताऊते और पश्चिमी विछोभ के असर से राज्य को अच्छी बारिश प्राप्त हुई है। जिससे तापमान भी गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार, तौकते और पश्चिम विछोभ के मिले जुले असर के कारण मई माह में राज्य को अच्छी बारिश मिली है। दून (48 एमएम), मुक्तेश्वर (85.2 एमएम) व पंतनगर (43.6 एमएम) में पिछले दस साल में मई माह में अब तक एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड टूटा। दून में मई में एक दिन की सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 27 मई 2011 को 39.1 एमएम का था। दून का मई का ऑलटाइम एक दिन की सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड 79.3 एमएम 28 मई 1940 को कायम हुआ है। मुक्तेश्वर का सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा नौ मई 2016 को 37.8 एमएम था। वहीं पंतनगर में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 8 मई 2010 को 38.8 एमएम कायम हुआ था।

125
15032 views
9 shares

Comment