logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरोना पॉजिटिवों की तुलना में दोगुना से ज्यादा मरीज स्वस्थ,3658 केस के मुकाबले 8006 हुए ठीक

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के नए मरीजों से दोगुना से अधिक मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।

कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार ऐसा हुआ कि जब ऐसी सुखद स्थिति बनी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों में भी कमी आई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को राज्य में 3658 नए मरीज मिले जबकि 8006 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए।

राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख चार हजार के करीब हो गई है। जबकि अभी तक दो लाख 25 हजार के करीब मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 68 हजार के करीब रह गई है।

गुरुवार को देहरादून में 566, अल्मोड़ा में 182, बागेश्वर में 278, चमोली में 205, चम्पावत में 93, हरिद्वार में 548, नैनीताल में 414, पौड़ी में 151, पिथौरागढ़ में 189, रुद्रप्रयाग में 143, टिहरी में 315, यूएस नगर में 503, उत्तकाशी में 71 नए मरीज मिले हैं।

राज्य की विभिन्न लैब से गुरुवार को 35 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें से 31 हजार से अधिक सैंपल नेगेटिव आए हैं। जबकि 26 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

141
21427 views
6 shares

Comment