logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंग्रामपुर में जिओ ओ एफ सी एक्सचेंज से 5G डिवाइस चोरी,


दो दिन से 4G डेटा होने से आसपास के कई हजारों उपभोक्ता परेशान
सिंग्रामपुर से लगे ग्रामों में नेटवर्क की सेवाएं ठप
सिंग्रामपुर /// सिंग्रामपुर क्षेत्र के जिओ उपभोक्ता दो दिनों भारी संकट का सामना कर रहे हैं।
सिंग्रामपुर मे दो दिन पूर्व ओएफसी एक्सचेंज में दिन दहाड़े अज्ञात चोर द्वारा एक्सचेंज से 5G डिवाइस चोरी कर लिया गया है जिसकी सूचना जियो नेटवर्क के अधिकारियों द्वारा पुलिस को दे दी गई है,
रिलायंस जिओ की सभी सेवाएं — 5G, जिओ फाइबर — पूरी तरह बंद हैं, जिससे मोबाइल नेटवर्क ,बैंकिंग, इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं पर पूरी तरह विराम लग गया है। 5G नेटवर्क ब्लैकआउट से जीवन अस्त-व्यस्त हो गई
जिओ की सभी मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप हैं कस्टमर केयर से उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही लगातार शिकायतों के बावजूद जिओ कस्टमर केयर से कोई जवाब नहीं मिला है। व्यावसायिक नुकसान ऑनलाइन व्यापार, UPI भुगतान और डिजिटल लेनदेन पूरी तरह ठप हो गया है। छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं, स्टडी मटीरियल और प्रोजेक्ट कार्य भी बाधित हो गए हैं। स्थानीय निवासी मोंटू सेन, जो सिंग्रामपुर में चाय की दुकान चलाते हैं, ने बताया दो दिन से 5G नेटवर्क बंद होने के कारण मेरा काम पूरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्राहक UPI से भुगतान नहीं कर पा रहे, और रोज का बिजनेस लगभग 50% तक गिर गया है।

58
1118 views

Comment