logo

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है।

लोकतंत्र के महापर्व को लेकर ABVP बाँका की जागरूकता पहल

बाँका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बाँका के द्वारा आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में मतदान हेतु प्रेरित करना था।

कार्यकर्ताओं ने जगतपुर, विजयनगर, अलीगंज सहित नगर इकाई बौंसी के चन्द्र नारायण देव उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंदेश्वर मधुसूदन महाविद्यालय तथा बौंसी बाजार क्षेत्र में जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से मतदान को न केवल अधिकार बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए इसे गंभीरता से लेने की अपील की।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सह संयोजक वंशराज के देखरेख में किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख प्रदीप कुमार झा, जिला सह संयोजक वंश राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता सिन्हा, नगर कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह, बौंसी इकाई के नगर सह मंत्री नंद किशोर मिश्रा एवं गोलू कुमार झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। सभी को अपने घर, परिवार एवं समाज के हर पात्र व्यक्ति को मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।

ABVP बाँका ने भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाने का संकल्प लिया है, जिससे मतदान के प्रति जागरूकता और गहरी हो सके।

6
145 views