logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बनखेड़ी में डबल लॉक का हुआ शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने किसानों को फूलमाला पहनकर किये टोन वितरण



किसानों के हितों से नहीं किया जाएगा कोई समझौता : सांसद दर्शन सिंह चौधरी



बनखेड़ी कृषि उपज मंडी में डबल लॉक का शुभारंभ किया गया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिशा बैठक में किसानों को रबी सीजन की बोवनी की तैयारी को देखते हुए सहकारी संस्थाओं के माध्यम से खाद वितरण करने एवं बनखेड़ी एवं सोहागपुर में अतिरिक्त नगद खाद वितरण के लिए डबल लॉक खोलने के लिए जिला कलेक्टर को निर्देशित किया था। जिसके परिपालन में बनखेड़ी में गुरुवार को डबल लॉक को प्रारंभ किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य नीतिराज सिंह पटेल हरीश मालानी नवनीत नागपाल मुकेश सराठे जीतेन्द्र भार्गव विष्णु चौधरी ने वृद्ध किसानों को फूल माला पहनाकर स्वागत कर टोकन वितरण किये।

इस अवसर पर वर्चुअली रूप से जुड़कर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराये जाने के लिए बनखेड़ी में डबल लॉक का शुभारंभ किया गया है। अन्नदाता (किसानों) का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसान भाई चिंता न करें किसानों के प्रति हमारी सरकार संवेदनशील है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। किसानों को हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। जिस सर्क्यूलर को लेकर जनसामान्य में गलतफहमी पैदा हुई थी उस विवादित सर्क्यूलर को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने निर्देश कर दिये है। समर्थन मूल्य पर धान का भी उपार्जन किया जाएगा। हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि हैं। किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

136
4587 views

Comment