logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति ने सुनी महिलाओं की शिकायतें।

राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति ने सुनी महिलाओं की शिकायतें।

अधिकारियों को शिकायतों के समाधान कराने के दिए निर्देश।

माननीय सदस्या ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरख का किया निरीक्षण।


बाराबंकी, 06 नवम्बर। गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्या मा0 श्रीमती अंजू प्रजापति ने बाराबंकी पहुँचकर महिलाओं की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को शिकायतों के समाधान कराने के निर्देश दिए। सर्वप्रथम उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरख का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनसे बातचीत की। उन्होंने शिक्षण कार्य और अन्य व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। इसके बाद डीआरडीए सभागार में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को तात्कालिक न्याय दिलाने के लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उनको आज कुल 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हए। जिसका तात्कालिक समाधान कराने के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। मा0 श्रीमती अंजू प्रजापति ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं व शिकायतों को सुनते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को तात्कालिक न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रत्येक शिकायतों को गम्भीरता से लें और उन्हें त्वरित न्याय दिलाये। जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना ना पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में बना रहे। राज्य महिला आयोग की सदस्या मा0 श्रीमती अंजू प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी महिलाओं व बहन-बेटियों के मान-सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा के लिये 1090, 181 आदि हेल्पलाइन नम्बरों का संचालन कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वे बेझिझक इन टोल फ्री नम्बरों का उपयोग कर अपनी शिकायत कर सकती हैं। यदि उनको समय से न्याय नहीं मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर महिला आयोग पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय दिलाने का कार्य करेगा।


*कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरख का किया निरीक्षण*

राज्य महिला आयोग की सदस्या मा0 श्रीमती अंजू प्रजापति ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरख का निरीक्षण किया। उन्होंने 6, 7 और 8 वीं की छात्राओं से पठन-पाठन सम्बंधित जानकारी ली। स्मार्ट क्लास सहित छात्राओं द्वारा लगाए गए टीएलएम स्टॉल का अवलोकन किया और छात्राओं की बेहतर परफॉर्मेंस देखकर उन्हें शाबासी दी। उन्होंने छात्राओं के साथ फोटो भी खिंचवाई और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बीईओ सुश्री फिजा मिर्जा, वार्डेन श्रीमती अंकिता वर्मा सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, संगम कुमार, एसीएमओ डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, बाल संरक्षण अधिकारी हरीश मोहन पांडेय, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी सिंह व सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

48
1528 views

Comment