logo

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बनखेड़ी के तीनों मंडलों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित

बनखेड़ी। बनखेड़ी क्षेत्र के तीनों मंडलों की एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को स्थानीय विधायक कार्यालय में किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था। यह कार्यशाला आगामी चुनावों के मद्देनज़र मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं को भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नामों को हटाने, और प्रविष्टियों में सुधार करने की विस्तृत प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें बूथ स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रशिक्षित किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी राजेन्द्र हरदेनिया ने पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान की। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम हर तरह से विशेष है, पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपने अपने बूथ की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग करें। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, प्रभारी राजेन्द्र हरदेनिया, जिला उपाध्यक्ष गोपालदास दुदानी, मुकेश सराठे, वरिष्ठ नेता संजीव मालानी, नगर परिषद अध्यक्ष: हरीश मालानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज मुख्तयार, बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष भागवती रमेश पटेल, चांदोन मंडल अध्यक्ष पलाश शुक्ला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटेसाहब पटेल , उपाध्यक्ष महेश तिवारी, रामगिरी, महामंत्री सरवन कुशवाहा, सोनू साहू , मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल, सुमित दुबे, कंछेदी मेहरा, कमल पटवा, अर्जुन उइके, दर्शन ठाकुर, बड़ेलाल ठाकुर, बसोडी रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में सक्रियता से भाग लिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण के महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने का संकल्प लिया।

40
1503 views