logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब में एक और कबड्डी खिलाड़ी की मौ+त, ताबड़तोड़ गोलियों से किया छलनी

लुधियाना: लुधियाना में एक बार फिर से गोलीकांड ने सनसनी फैला दी है। यहां कबड्डी खिलाड़ी गुरिंदर सिंह (23) की देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात समराला के गांव माणकी की है। बताया जा रहा है कि बीती रात गुरिंदर सिंह अपने साथियों के साथ नगर कीर्तन के चलते सड़क की सफाई कर रहा था, तभी अचानक मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज़ सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांववालों ने तुरंत घायल दोनों युवकों को समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी धरमवीर सिंह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक गुरिंदर सिंह एक प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी था और कई टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुका था। घटना की सूचना मिलते ही समराला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खन्ना के एसपी (आई) पवनजीत चौधरी ने इस मामले पर कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह वारदात एक बार फिर से लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि बीते कुछ महीनों में इलाके में लगातार गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं।

54
908 views

Comment