logo

डॉ सुधा शर्मा आर्या को भीलवाड़ा में मिला सरोजनी राष्ट्रीय सम्मान

मेरठ/भीलवाड़ा - साहित्यांचल एवं संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रयोदश राष्ट्रीय साहित्यांचल शिखर सम्मान समारोह में डॉ सुधा शर्मा आर्या द्वारा लिखित पुस्तक खंडकाव्य “प्रकृति, ब्रह्म और मानव’ को सरोजिनी राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। पुरस्कार विश्वविद्यालय कुलपति प्रो करूणेश सक्सेना, मुख्य संरक्षक श राम पाल सोनी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार में अंगवस्त्र, पटका, 3100रू धनराशि, प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में देश विदेश से आए अनेक गणमान्य साहित्यकारों को उनकी श्रेष्ठ कृतियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर प्रसन्न कुमार, सुप्रसिद्ध समाज सेवी श अमर विश्नोई की गरिमामई उपस्थिति रही। इन सबके कर कमलों द्वारा डॉ सुधा शर्मा आर्या द्वारा लिखित उपन्यास “धुंधला उजाला” का विमोचन भी सम्पन्न हुआ।

41
472 views