logo

आम आदमी पार्टी के बोकारो जिला प्रभारी ने महिला नेत्री अनीता सिंह से की शिस्टाचार मुलाक़ात.....

दिनाँक 02 नवंबर 2025 चास बोकारो.

आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी श्री अरविन्द विकाश और झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री भगवान सिंह के द्वारा महिला नेत्री व जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अनीता सिंह से शिस्टाचार मुलाक़ात की. जिसमें चास सहित नगर निगम छेत्र में हो रही समस्याओं के ऊपर विशेष रूप से चर्चा की गई.
जैसा की बोकारो जिले में विदित है की अनीता सिंह चास नगर निगम छेत्र में अपनी आवास रखते हुए महिला संगठन बनाकर जनसेवा के लिए समर्पित कार्य करते हुए अपनी एक विशेष पहचान बना चूँकि हैं. नगर निगम के हरेक वार्ड में उनकी पहचान कुशल नेतृत्व और कुशल महिला जनसेवी के लिए विख्यात हो चुकी है. जबकि अरविन्द विकाश ने चंद महीने पहले ही आम आदमी पार्टी बोकारो जिला का प्रभार सुसज्जित किया है. विगत लम्बे समय से बोकारो जिला प्रवक्ता रहते हुए पार्टी के लिए किए गए कार्यों को बोकारो जिले के यादगार पल के रूप में संयोजित कर दिया है.
ये शिस्टाचार मुलाक़ात कर आम आदमी पार्टी ने विशेष रूप से चास नगर निगम में हो रही समस्याओं के ऊपर विशेष रूप से ध्यान देना शुरू कर दिया है. जो चास नगर निगम वासियों के लिए बहुत ही खुशी की बात है. श्री अरविन्द ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरविन्द केजरीवाल और माननीय सांसद श्री संजय सिंह ने झारखण्ड राज्य के ऊपर विशेष रूप ध्यान देना शुरू किया है खासकर बोकारो जिला विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया है. इसलिए उनके आदेशानुसार आम आदमी पार्टी बोकारो जिला चास नगर निगम पर विशेष ध्यान दे रही है और आने वाले समय में चास नगर निगम में होनेवाली जनसमस्याओं को देखते हुए अपनी आगे की भागीदारी जरूर सुनिश्चित करेंगी और दिल्ली के तर्ज पर चास नगर निगम का विस्तार कराया जाएगा. जिसके लिए आज हमलोगों ने अनीता सिंह से मिलकर चास नगर निगम में होनेवाली समस्याओं और उनके निदान के विस्तार पूर्वक चर्चा किया. यह शिस्टाचार मुलाक़ात चास नगर निगम के लिए विशेष रूप से मायने रखती है. क्योंकि आम आदमी पार्टी जैसी राष्ट्रीय पार्टी ने अपनी विशेष रूचि सामाजिक उत्थान के लिए झारखण्ड में कदम बढ़ा रही जो काबिले तारीफ है. आगे देखना होगा श्री अरविन्द विकाश का यह कदम नगर निगम चुनाव में क्या रंग लाती है और श्री केजरीवाल नगर निगम में झारखण्ड के लिए क्या तोहफा संन्जॉय बैठे हैं. समय अपने पास सन्जॉय बैठा हुआ है.

सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क मीडिया बोकारो झारखण्ड.

40
9805 views