logo

आराधिका साहित्यिक मंच की 51 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न


संजय कुमार
गोंडा -आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) के तत्वावधान में 01 नवंबर' 2025 को 51 वीं भव्य आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जो 4:00 बजे से रात्रि लगभग 07: 30 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।
       काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि प्रमोद राणा (हापुड़) की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात स्वास्थ्य कारणों संस्थापिका डा. निधी बोथरा जैन की ओर से महासचिव सुधीर श्रीवास्तव द्वारा मंच उद्बोधन के साथ गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मंच उपाध्यक्ष डा. ओम ऋषि भारद्वाज ने सभी पदाधिकारियों, उपस्थित कवियों/कवयित्रियों, सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग, शुभेच्छा और संयुक्त प्रयासों की सराहना के साथ शुभकामनाएं दी। आज की गोष्ठी की सूत्रधार मंच सलाहकार डा. अनीता बाजपाई ने उपस्थित कवियों कवयित्रियों का अभिनन्दन करते हुए बधाइयां शुभकामना दी।
       तत्पश्चात् काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 38 कवियों कवयित्रियों ने अपनी मनमोहक, उल्लासपूर्ण, प्रेरक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुंचाया। डा. अनीता बाजपेयी , डा. आभा गुप्ता एवं डा. सुधीर श्रीवास्तव ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को ऊँचाइयाँ प्रदान की।
       आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों / वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
       और अंत में डा. ओम ऋषि भारद्वाज ने अतिथियों, साहित्यकारों का आभार ज्ञापित किया । जबकि डा.अनीता बाजपेयी ने भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

10
983 views