logo

घटना मड़ियाांव थानाक्षेत्र के आईआईएम के भारत लॉन की है।

अब विस्तार से पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

वकील दोस्त के बर्थडे पर डांस और हर्ष फायरिंग

दरअसल, 1 नवंबर को 13 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में काफी संख्या में लोग डांस करते दिख रहे हैं। हाथ में असलहा भी है। तेज म्यूजिक पर गोली चल जावेगी... गाना बज रहा और जमकर हर्ष फायरिंग की जा रही।

कुछ लोग हाथ में एडवोकेट अभिषेक सिंह उर्फ बाबू की बड़ी तस्वीर लहरा रहे। वे अपने हाथ में बुके लिए हैं। वीडियो पुलिस तक पहुंची, पूरे महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने वीडियो की पड़ताल शुरू कर दी। पता चला कि वीडियो मड़ियांव थानाक्षेत्र के आईआईएम स्थित भारत लॉन की है।

बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को एडवोकेट अभिषेक सिंह उर्फ बाबू की बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में करीब 200 लोग जुटे हुए थे। केक काटने के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गई। इस मामले में अजीजनगर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने अभिषेक सिंह और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।पुलिस पता लगा रही असलहा लाइसेंसी थे या अवैध

चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया- असलहों से फायरिंग हुई, तो लान और आसपास इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने लान संचालक और स्टाफ से पूछताछ की है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिन असलहों से फायरिंग हुई, वे लाइसेंसी थे या अवैध।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक सिंह उर्फ बाबू अलीगंज के क्यू सेक्टर का रहने वाला है। अभिषेक पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि वह मोबाइल बंद करके फरार है। अन्य साथियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही।

5
1334 views