logo

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री अविनाश आदिक जी का जन्मदिन राष्ट्रीय कार्यालय में धूमधाम स

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री अविनाश आदिक जी का जन्मदिन राष्ट्रीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया

दिल्ली, आज: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सम्माननीय राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री अविनाश आदिक जी का जन्मदिन आज दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में अत्यंत गरिमामय, आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अविनाश दादा आदिक जी को शुभकामनाएँ दीं और संगठन तथा जनसेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता तथा आदिक जी के प्रेरणादायी नेतृत्व का प्रतीक है।

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज जी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सम्माननीय राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री अविनाश आदिक जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। दादा का नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। उनका मार्गदर्शन यूँ ही हम सभी को मिलता रहे।"

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विमल शर्मा जी ने कहा,
"दादा का नेतृत्व, समर्पण और दूरदर्शी दृष्टि राष्ट्रवादी परिवार के प्रत्येक सदस्य को निरंतर प्रेरित करती है। उनका मार्गदर्शन और अनुभव हमारे लिए गर्व का विषय है। ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रखें और संगठन को यूँ ही प्रेरित करते रहें।"

राष्ट्रीय महासचिव (लीगल सेल) श्री अनिल कुमार वर्मा जी ने शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा, "हम श्री अविनाश आदिक जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की हृदयपूर्वक कामना करते हैं। उनका नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शुश्री हर्ष माधवी जी ने भी अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा,
"जब भी दादा से मिलना होता है, उनके अनुभव और विचारों से सदैव कुछ नया सीखने को मिलता है। उनका दृष्टिकोण और मार्गदर्शन संगठन के लिए अमूल्य है।"

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।

53
1863 views