logo

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस उत्सव पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन


कुरुक्षेत्र, 1 नवम्बर। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने राज्य हरियाणा के गौरवपूर्ण इतिहास, संस्कृति, लोक परंपराओं और विशिष्ट योगदान के बारे में जागरूक करना था।
यह क्विज प्रतियोगिता स्कूल की प्राचार्या पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के संचालन में शिक्षिकाएँ मोनिका और चंचल शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में विभिन्न राउंड जैसे सामान्य ज्ञान, त्वरित उत्तर और टीम समन्वय शामिल थे, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हरियाणा की संस्कृति, खेल, बोली-बानी और प्रमुख व्यक्तित्वों पर पूछे गए प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपने ज्ञान का परिचय दिया। उनकी तत्परता और सक्रियता देखकर उपस्थित अध्यापकों व विद्यार्थियों ने उनकी खूब सराहना की। कार्यक्रम में हरियाणा दिवस उत्सव भी मनाया गया।
प्राचार्या पूजा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “अपने राज्य की संस्कृति और विरासत को समझना और सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मगौरव और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।”
कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सहभागिता की सराहना की।

39
1254 views