logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरदार पटेल पार्क का उदघाटन और प्रतिमा अनावरण का कार्य कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने किया

सरदार पटेल मूर्ति का अनावरण और पार्क का किया गया उदघाटन
भारत रत्न ,लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाईपटेल के 150 वीं जयंती पर नगर पंचायत मानिकपुर में सरदार पटेल पार्क का उदघाटन और प्रतिमा अनावरण का कार्य कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने किया।नगर पंचायत अध्यक्षा चन्द्रलता जायसवाल ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया।राजा भैया ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 543 रियासतों का एकीकरण करके भारत को मजबूत और समृद्ध बनाया। सरदार पटेल हमारे लिए प्रेरणा व आदर्श के श्रोत है।समारोह के मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल,विधायक जीतलाल पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष अशीष श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष राजन शुक्ला, निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ,भाजपा नेत्री सुमन साहू आदि ने प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधिआशुतोष जायसवाल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।शैलेश शर्मा ने लौह पुरुष के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।आशुतोष जायसवाल ने बताया कि भाजपा सरकार ने सरदार पटेल की विश्वस्तरीय प्रतिमा लगाकर उनके गौरव को बढ़ाया उसी का अनुसरण करते हुए मानिकपुर वासियों ने पार्क में उनकी प्रतिमा लगवाने का निर्णय लिया ।इस कार्यक्रम में सरदार पटेल आंबेडकर समिति के पदाधिकारियों ने बढ़ चढकर योगदान दिया।विशेषकर अध्यक्ष अनिल पटेल,प्रबंधक पन्नालाल सोनकर,कोषाध्यक्ष राजकुमार पटेल सुबह से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे।नगर पंचायत प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल की तरफ से कार्यक्रम में आए हुए लोगो को जलपान की व्यवस्था का प्रबंध किया गया था।नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी अतुल सिंह सुबह से ही अपने कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर जुटे हुए थे।थाना मानिकपुर पुलिस प्रशासन का भी शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह ,रवि सोनकर,सुजीत मिश्रा, जीतेन्द्र मिश्रा,संतोष त्रिपाठी,राकेश जायसवाल,अशोक जायसवाल,धीरेन्द्र पटेल,राम मूरत पटेल ,सुधीर सोनकर,विजय पटेल, आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

96
16293 views

Comment