logo

**पांचवे गर्खा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा रही विशेष आकर्षण **

गर्खा (पिथौरागढ़)। परंपरा, संस्कृति और श्रद्धा के अद्भुत संगम के रूप में **पंचम गर्खा महोत्सव 2025** का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य **कलश यात्रा** से हुई, जो ग्राम बस्तडी सिंगाली स्थित **धनलेख मंदिर गेट** से प्रारंभ होकर मज़ेड़ा, बारकोट, डांगडी डुंगरा, चौसाल, नरेत, बस्तडी, जेठीगांव सहित कई गांवों से होती हुई **देव पातल मंदिर** पहुंची। मां भगवती के आशीर्वाद के साथ यात्रा का समापन महोत्सव स्थल **रा. इंटर कॉलेज गर्खा** में हुआ।

मुख्य मंच पर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर महोत्सव का उद्घाटन **मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल** एवं **विशिष्ट अतिथि सुमन धामी**, मंडल अध्यक्षा, ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र की **मातृशक्ति**, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

महोत्सव के सायंकालीन सत्र में **मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डीडीहाट, माननीय बिशन सिंह चुफाल** शिरकत करेंगे !
कार्यक्रम के **आयोजक ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल**, **क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश चंद्र भट्ट**, **ग्राम प्रधान बस्तडी मंजू भट्ट**, **कृष्ण चंद्र भट्ट** एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं और लोक कला कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जाएगा।
गर्खा महोत्सव समिति के सदस्यों ने कहा कि इस बार महोत्सव को और भव्य रूप में मनाने की तैयारी की गई है, ताकि स्थानीय संस्कृति, लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक खानपान को नई पहचान मिल सके।

23
1462 views