logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवा कॉंग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना! निजी अस्पतालों पर अंकुश लगाए प्रदेश सरकार: नवनीत कुकरेती

देहरादून। कोविड काल में निजी अस्पताल संचालकों की मनमर्जी के चलते आज उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने इसके विरोध में कोविड नियमों का ध्यान रखते हुए पूरे प्रदेश में धरना दिया।

लॉक डाउन के चलते युवा कांग्रेस के सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में रहकर सांकेतिक धरना कर निजी अस्पतालों की लूट खसूट का विरोध किया।विरोध करने का उदेश्य सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का था कि सरकार द्वारा बनाई गई एक तय रेट लिस्ट के बावजूद निजी अस्पताल अपनी इच्छा अनुसार मरीजों से पैसे वसूलने का काम कर रहे है। जिससे मरीज के परिजनों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।


वहीं उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती ने कहा कि अगर सरकार जल्द इसमें करवाई नही करती है तो युवा कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुलर द्वारा कहा गया की अभी युवा कांग्रेस सांकेतिक रूप से इस के विरुध धरना कर रही है पर अगर सरकार ने इस ओर ध्यान ना देकर कोई कार्यवाही नही की तो आगे चलकर हम मुख्य स्वास्थ्य विभाग का घेराव करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

162
20280 views
13 shares

Comment