logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्ट: प्रमोद सिंह समस्तीपुर Anchor------------------- समस्तीपुर:बिहार के सीएम फेस तेजस्वी यादव समस्तीपुर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभ

रिपोर्ट: प्रमोद सिंह
समस्तीपुर


Anchor-------------------
समस्तीपुर:बिहार के सीएम फेस तेजस्वी यादव समस्तीपुर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। तेजस्वी ने कहा कि, पूरा बिहार चाह रहा है कि सरकार बदली जाए। बिहार को बदलना है। 20 साल आप लोगों ने नीतीश कुमार को मौका दिया। 11 साल से केन्द्र और राज्य में NDA की सरकार है। लेकिन फिर भी बिहार गरीब है। मोदी ज ने फैक्ट्री गुजरात में लगाई, लेकिन बिहार में कुछ नहीं। 20 साल में नीतीश कुमार ने कोई फैक्ट्री नहीं लगाई। अगर विकास होता तो बिहार के युवाओं का बाहर नहीं जाना पड़ता।तेजस्वी यादव ने कहा कि, 'युवाओं को यहीं रोजगार मिल जाता तो उन्हें बाहर नहीं जाना होगा। बिहार में मछली का उत्पादन इतना किया जा सकता है कि पूरे एशिया को बिहार मछली खिला सकता है। बिहार में सबसे ज्यादा सब्जी की खेती होती है। 20 साल आपने NDA को मौका दिया, एक बार तेजस्वी को मौका दीजिए। सारे वादे पूरे किए जाएंगे। तेजस्वी जो कहता है वो करता है। जब हमने कहा था कि 10 लाख नौकरी देंगे तो नीतीश जी ने कहा था कि, नौकरी अपने बाप से पास से पैसा लाकर देगा। लेकिन मैं 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी दी।' समस्तीपुर कर्पूरी जी की धरती है। कर्पूरी जी ने आखिरी सांस लालू यादव की गोद में ली। बीजेपी वाले ने कर्पूरी जी की सरकार गिरा दी थी। आज वोट के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। तेजस्वी से आपलोगों को कोई शिकायत है। अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं चलने वाला है। अब नौजवानों का जमाना है। मुकेश सहनी ने कहा कि, नीतीश कुमार ने 5 साल तक अच्छा काम किया। लेकिन 2015 में लालू यादव की उंगली पकड़कर सरकार में आए। 2020 में भी 43 विधायक के साथ सीएम बने। लेकिन अब सीएम की तबीयत ठीक नहीं है। मैंने भी 18 साल घर से दूर रहकर मुंबई में नौकरी करता था। घर से दूर रहने की तकलीफ मैं समझ सकता हूं।

बाइट:तेजस्वी यादव,नेता प्रतिपक्ष

49
808 views

Comment