धोखाधड़ी वाले केंद्रों पर कार्रवाई के बाद करीब 500 भारतीय म्यांमा से थाईलैंड पहुंचे
नयी दिल्ली: 29 अक्टूबर (भाषा) म्यांमा में धोखाधड़ी वाले कुछ कुख्यात केंद्रों पर कार्रवाई के बाद करीब 500 भारतीय नागरिक थाईलैंड पहुंच गए हैं और भारत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें स्वदेश भेजने के लिए थाईलैंड के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। मामले के जानकार लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी।पता चला है कि भारत अपने उन नागरिकों को वापस लाने के लिए थाईलैंड एक विमान भेजने पर विचार कर रहा है, जिनमें से ज़्यादातर म्यांमा के केके पार्क परिसर में धोखाधड़ी वाले केंद्रों के शिकार हुए थे।