logo

कटनी में बीजेपी नेता की हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी अकरम खान, प्रिंस जोसेफ गिरफ्तार

कटनी के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अकरम खान और प्रिंस जोसफ के रूप में हुई है। घटना के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।कटनी के कैमोर में मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक के सामने भाजपा नेता नीलेश रजक पर दो बाइक सवारों ने गोली चला दी। जिससे कैमोर बाजार में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद नीलेश को विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर किया है।दरअसल, बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख और भाजपा नेता कैमोर निवासी नीलेश उर्फ नीलू रजकको सुबह 11 बजे के लगभग बैंक के सामने एक मोटर साइकिल से आये दो नकाबपोश में से एक नए नजदीक से गोली मार दी और भाग निकले। भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के आरोपित एनकाउंटर में घायल हुए हैं। दोनो को जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया है।
एसपी अभिनव ने क्या कहा:-
एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि हत्या के दोनों आरोपित कैमोर निवासी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 गोलियां चलीं और दोनों आरोपित घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जबलपुर रवाना किया गया है।

0
12 views