logo

लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न।


धनंजय कुमार।

लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

इस दौरान जिले के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने अपनी पत्नी के साथ हटनिया तालाब छठ घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने भगवान भास्कर से जिलावासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

डीसी ने कहा कि छठ हमारी संस्कृति, अनुशासन और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व को सफल और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की थी।

सभी प्रमुख घाटों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, महिला पुलिस के साथ-साथ NDRF और SDRF की टीमें मुस्तैद रही।

46
3063 views