logo

*विवेकानंद नगर घाट पर छठ महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस ने किया सहयोग*

ग़ाज़ियाबाद-एनसीआर के थाना कविनगर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 65 में विवेकानंद नगर छठ घाट पर छठ महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया, शांति, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण में पुलिस ने किया पूर्ण सहयोग।
इस अवसर पर का समिति ने मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को बताया कि भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने छठ मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।
पुलिस टीम ने घाट पर साफ सफाई बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओ की समीक्षा की। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किया गया है वहीं पुलिस प्रशासन ने बताया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। स्थानीय नागरिकों और छठ समिति के सदस्यों ने प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है, और कहा कि इस बार छठ पूजा पूर्ण भक्त और सुरक्षा के साथ सम्मानित होगी।
वार्ड 65 के यशस्वी पार्षद राजकुमार नागर ने सभी श्रद्धालु पुलिस विभाग एवं नगर निगम कर्मचारियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।
सुरक्षा व्यवस्था में कविनगर चौकी के सब इंस्पेक्टर रजनीश हेड कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल दिव्यांग शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग किया।
समिति ने पुलिस विभाग, नगर निगम कर्मचारीयों, विद्युत विभाग एवं पत्रकार बंधुओ का धन्यवाद प्रेषित किया।

44
1521 views